ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कुएं में गैस रिसाव, 3 लोगों की मौत।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुराने कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने से 3 लोगों की मौत हो गई. तीनों लोग बोर चेक करने के लिए कुएं के अंदर उतरे थे, लेकिन वहां से जिंदा नहीं लौटे. दुर्ग से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला. पूरा मामला चंदनु थाना क्षेत्र के कुआं गांव का है. एसडीआरएफ के मुताबिक गांव नवागढ़ तहसील से 10 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां के पूर्व सरपंच परस साहू के खेत में एक पुराना कुआं है. उन्होंने खेत को गांव के आत्माराम साहू (55 साल) को अधिया में दे रखा था. मिली जानकारी के मुताबिक कुएं में लगे बोर को फिट करने के लिए और उसकी केसिंग पाइप को बांधने के लिए आत्माराम 27 जुलाई की सुबह लगभग 11.30 बजे कुंआ में उतरा था, जो कुएं से वापस नहीं लौटा. 15 से 20 मिनट गुजर जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो पड़ोसी रामकुमार ध्रुव (45 वर्ष) और राकेश साहू (25 वर्ष) ने कुएं में झांककर देखा. 40 फीट गहरे कुएं में उतरी एसडीआरएफ की टीम जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने टीम प्रभारी ईश्वर खरे, राजू महानंद, नरोत्तम, मोहन, राजेश नेताम, चंद्रप्रताप, हेमराज मेरावी, योगेश्वर, ओंकार और हबीब को वहां भेजा. उनकी टीम लगभग 40 फीट गहरे कुएं में उतरी और वहां से तीन लोगों के शव को बाहर निकाला. मृतकों में आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू (55), राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू (25), रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल (45) है. 15 दिन पहले तक नहीं था गैस का रिसाव लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले इसी कुएं में पंप निकालने के लिए आत्माराम साहू उतरे थे, लेकिन उस समय गैस का रिसाव नहीं हुआ. पंप निकालकर वह सुरक्षित बाहर आ गए थे. अचानक 15 दिन बाद ना जाने ऐसा क्या हुआ कि कुएं से इतनी जहरीली गैस निकली की तीन लोगों की मौत हो गई. कुछ सेकेंड के अंदर हुई उनकी मौत कुआं पंचायत के पूर्व सरपंच परस साहू ने बताया कि आत्माराम और उसे बचाने के लिए उतरे दो अन्य की जान कुएं में उतरने के कुछ ही सेकंड के अंदर हो गई. घटना की खबर लगते ही तहसीलदार विनोद बंजारे, एडिशनल एसपी ज्योति सिंह समे पुलिस की टीम पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button