ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

हाईकोर्ट के 20 नोटिसों को टीआई ने ”हल्के” में लिया… ”बेकसूर डीसीपी” को मांगनी पड़ी माफी।

इंदौर में टीआई की लापरवाही का खामियाजा डीसीपी को भुगतना पड़ा... खबरों के अनुसार, भंवरकुआं टीआई को हाईकोर्ट ने एक नहीं, बल्कि 20 नोटिस थमाए, लेकिन टीआई ने नोटिस को हल्के में लिया और एक भी नोटिस का जवाब देना उचित नहीं समझा... अंत में जज साहब के सामने जाकर डीसीपी को माफी मांगनी पड़ी...दरअसल, समित डेविड नामक व्यक्ति के खिलाफ भंवरकुआं थाने में एक केस दर्ज हुआ था, उसने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था... मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने थानेदार को नोटिस जारी किए, लेकिन टीआई ने ना तो नोटिस पर कोई संज्ञान लिया और न ही कोर्ट में हाजिर हुए... मामले में जब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और टीआई के साथ डीसीपी को तलब किया तथा थाना प्रभारी के खिलाफ पांच हजार रुपए का जमानती वारंट भी जारी कर दिया, तब जाकर पुलिस के कान में जूं रेंगी और कोर्ट का नोटिस मिलने पर डीसीपी ऋषिकेश मीना हाईकोर्ट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने बिना किसी शर्त के जज साहब के सामने माफी मांगी... उल्लेखनीय है कि इस तरह की लापरवाही विजय नगर थाने से भी सामने आ चुकी है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को कोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ा था..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button