ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

राजस्थान के अजमेर रेलवे स्टेशन पर मप्र के भिंड की 10 बर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म बच्ची के चेहरे, होठ, छाती और प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ दांतों से काटने के निशान।

अजमेर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर परिवार के साथ सो रही 10 साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया और खाली कोच में दुष्कर्म किया। बच्ची परिवार के साथ भिंड-ग्वालियर से जियारत के लिए आई थी। देर रात परिजनों की नींद खुली तो बच्ची नहीं मिली। जीआरपी को प्लेटफार्म 4 पर खड़ी डेमो के एक कोच से लहूलुहान अवस्था में बच्ची मिली। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी राममूर्ति जोशी के अनुसार बच्ची के चेहरे, होठ, छाती और प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ दांतों से काटने के निशान मिले हैं। एफएसएल टीम ने कोच से सैंपल लिए हैं। उधर, जेएलएन अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की जांच में शरीर पर सात गंभीर चोटें मिली हैं। इस बीच घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने एक कुली की सूचना पर युवक को जयपुर से हिरासत में लिया है। एसपी राममूर्ति जोशी का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है आरोपी जयपुर में मजदूरी करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button