ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

फर्जी आधार कार्ड दिखाकर नई संसद भवन में घुसने की कोशिश, तीन अरेस्ट; एफआईआर दर्ज।

नई दिल्ली: देश की संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई दरअसल, इस मामले में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों मजदूरों ने एक ही आधार कार्ड का उपयोग करके संसद भवन में एंट्री ली थी. सूत्रों के मुताबिक आईजी-3 गेट के माध्यम से इन लोगों ने एंट्री ली थी, जिसमें मोनिस और कासिम ने फोटो के साथ एक ही आधार कार्ड नंबर दिखाया था. कासिम, मोनिस और शोएब नाम के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री की कोशिश कर रहे थे. संसद की सुरक्षा में तैनात CISF ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा. पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह का नक्सली या आतंकी या कोई संदिग्ध मामला अभी तक सामने नहीं आया है. तीनों मजदूर डीवी कंपनी की तरफ से काम पर रखे गए थे. सांसदों के आराम करने के लिए बनाए गए MP लाउंज के एरिया में काम करने की जिम्मेदारी इन मजदूरों पर थी. तीनों को जेल भेज दिया गया है, इनके पास से बरामद आधार कार्ड को भी जाँच के लिए भेजा गया है. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को इन तीनों व्यक्तियों को संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और पहचान पत्र की जांच के दौरान CISF के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया. तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद भवन परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे. सीआईएसएफ के कर्मियों को उनके कार्ड पर शक हुआ और आगे की जांच में वे फर्जी पाए गए. सीआईएसएफ को सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों की जगह हाल में संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है. सीआईएसएफ के मुताबिक, तीनों मजदूर संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया. तीनों को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button