ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

विजयपुर कस्बे में छापामार कार्रवाई करते हुए झोलाछाप क्लीनिक, अवैध एक्स-रे मशीन और पैथोलॉजी लैब सहित 3 दुकानों को शील किया।

(पंकज श्रीवास) श्योपुर-जिले के सीएमएचओ डॉ जे एस राजपूत ने विजयपुर में छापामार कार्रवाई करके बीमारियों का उपचार करने के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप के क्लीनिक, अवैध एक्स-रे मशीन और पैथोलॉजी लैब सहित 3 दुकानों को शील किया है। इसके साथ उन्होंने टर्राकलां, वीरपुर और विजयपुर के 5 झोलाछापों को नोटिस भी जारी किए हैं। सीएमएचओ के इस एक्शन से झोलाछापों और अवैध एक्स-रे मशीन व पैथोलॉजी लैब संचालित करने बालों में हडकंप मच गया है। सीएमएचओ डॉ. जेएस राजपूत के द्वारा बताया गया है कि, वह डॉक्टरों की मीटिंग के लिए सोमवार को जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने टर्राकलां के पास एक झोलाछाप का क्लीनिक संचालित होते हुए देखा, आरोपी झोलाछाप मरीजों को ड्रिप लगाकर उनका उपचार कर रहा था, जिसने गाड़ी देखते ही क्लीनिक की शटर बंद कर दी और वहां से फरार हो गया, उसके अलावा 2 झोलाछाप वीरपुर में भी अवैध मेडिकल स्टॉर और क्लीनिक संचालित करते मिले, विजयपुर में भी इसी तरह के झोलाछाप मिले, इस तरह 5 झोलाछापों को नोटिस जारी किए हैं। उनके अलावा विजयपुर अस्पताल के सामने एक धाकड़ हड्डी एवं जूड रोग को नाम से क्लीनिक संचालित करके मरीजों को ड्रिप लगाकर उपचार करता मिला, उसी जगह कृष्णा डिजिटल एक्स-रे मशीन भी संचालित पाई गई, जिसके पास कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं थे, विजयपुर मंडी परिसर में काव्या पैथोलॉजी लैब संचालित पाई गई, इस तरह तीन दुकानों को शील कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button