ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 8 लोग घायल, रोडवेज बस और बोलेरो में हुई टक्कर

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र में हुए एक बड़े हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं इस घटना 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बोलेरो में सवार लोग एमपी के पन्ना जिले के रहने वाले थे और चित्रकूट घूमने आए थे। उनके बोलेरो की टक्टर रोडवेज बस से हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से रोडवेज बस आ रही थी तभी तेज रफ्तार बोलेरो के सामने अचानक कुछ आने से बोलेरो चालक ने उल्टा दिशा में स्टेयरिंग मोड़ दी जिसकी वहज से सामने से आ रही रोडवेज से भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद से घायलों को इलाज के लिए रामनगर, चित्रकूट के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं वहीं गंभीर घायलों को प्रयागराज इलाज के लिए भेजा गया है।

बता दें कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बोलेरो तेज गति से प्रयागराज की तरफ से कर्वी आ रहा था। जबकि कर्वी से परिवहन निगम की जनरथ बस बांदा से अयोध्या सवारियां लेकर जा रही थी। जनरथ बस मुख्यालय कर्वी से करीब पौने ग्यारह बजे रवाना हुई थी। दोनों वाहनों में बगरेही लालापुर के पास आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज रही कि बस से टकराने के बाद बोलेरो को पीछे की तरफ करीब 20 मीटर घसीट ले गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लइचा गांव का बताया जा रहा है।

बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल व सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। बताते हैं कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि दो लोगों ने जिला अस्पताल लाने के बाद दम तोड़ दिया। एक किशोर की सीएचसी रामनगर में मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button