ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना दुष्कर्म के आरोपी की गर्भवती पत्नी का गैंगरेप कर पेट्रोल डालकर जलाया।

मुरैना के अंबाह में एक सनसनीखेज रेप का मामला सामने आया है। जिसमें पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए गई महिला (पत्नी) के साथ गैंगरेप कर दिया गया। बाद में आरोपियों पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। *महिला के बयान का वीडियो वायरल* एंबुलेंस में महिला ने पति को दिए बयान में कहा है कि उससे चांदपुर गांव में 3 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। बयान का वीडियो भी सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस को दिए सबूत अंबाह टीआई आलोक परिहार के मुताबिक, 'पीड़ित शुक्रवार दोपहर पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला से राजीनामा की बात करने चांदपुर गांव गई थी। उसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के पति ने एंबुलेंस में बनाया VIDEO पुलिस को दिया है। महिला इसमें गौतम, मदन और राकेश का नाम लेकर बुरा काम करने की बात कह रही है। *पीड़ित ने इन पर लगाया आरोप* महिला ने बताया कि वह भागने लगी तो आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गए। वहां उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने आग लगा दी। बता दें कि जनवरी में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह जेल में था और हाल ही में छूटकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button