ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में फंदे पर लटकर कांस्टेबल ने दी जान, सामने आई बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस लाइन में एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई। कविनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक त्रिपाठी ने बताया, ‘‘कांस्टेबल पंकज कुमार ने पुलिस लाइन के अंदर फांसी लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।”

त्रिपाठी ने बताया कि पंकज कुमार 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे और अविवाहित थे। एसीपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज कुछ व्यक्तिगत मुद्दों से परेशान थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button