ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इधर अयोध्या में हो रही थी प्राण प्रतिष्ठा, उधर सिंगरौली में महिला से जूते पहनवा रहे थे SDM साहब !

सिंगरौली: सिंगरौली से अफसरशाही की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें एक महिला कर्मचारी एसडीएम को जूते पहनाती हुई नजर आ रही है। मामला 22 जनवरी का बताया जा रहा है। जब अयोध्या में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण चल रहा था, उसी वक्त महिला ने एसडीएम को जूते पहनाए। तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली SDM द्वारा महिला से जूता पहनवाने वाला वायरल फोटो 22 जनवरी का बताया जा रहा है। जिन्हें ये महिला जूते पहना रही है वे असवन राम चिरावन है और जिले की चितरंगी विकासखंड में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि महिला एसडीएम को जूते पहना रही है और एसडीएम साहब मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं। चितरंगी विद्यालय में राज्य मंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में ये फोटो वायरल हुआ है। जब लोगों ने वायरल फोटो को देखा तो SDM को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में अफसरों की बदसलूकी, गुंडागर्दी के कई ऐसे मामले सामने आए हैं। इससे पहले किसान को अंडे से निकले चूजे कहने वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं बीते उमरिया के बांधवगढ़ SDM अमित सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद सीएम ऐक्शन लेते हुए बांधवगढ़ एसडीएम को निलंबित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button