ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

चार साल के मासूम पर श्वान ने किया हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भोपाल। राजधानी में आवारा श्वानों के लोगों पर हमला करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मिसरोद इलाके का है, जहां एक चार वर्षीय मासूम को श्वान ने काट लिया। बालक को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे कुछ दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार रात बालक की अचानक तबीयत बिगड़ी तो स्वजन उसे एम्स लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार के बाद ही पता चलेगा कि उसकी अचानक मौत का कारण क्या है।

कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक चार वर्षीय सुलेमान अपनी मां के साथ मिसरोद इलाके में रहता था। उसकी मां मजदूरी करती है। छह जनवरी को दोपहर के वक्त बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते नजदीक बैठे श्वान के पास पहुंच गया और उसकी पूंछ पकड़ ली। इससे श्वान भड़क उठा और उसने बच्चे पर हमला कर उसके चेहरे पर काट लिया। उसकी मां ने बच्चे को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे 18 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसके बाद बच्चे की मां उसे ग्राम बर्रई में रहने वाले अपने भाई के घर ले आई। सोमवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वजन उसे एम्स लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस घटना से बच्चे के स्वजन सदमे में हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। स्वजनों के बयान ले रहे हैं। बच्चे के इलाज के पर्चे भी मांगे हैं, ताकि यह पता लग सके श्वान के काटने के बाद उसे क्या उपचार दिया गया। उसके आधार पर जांच आगे बढ़ पाएगी।

Related Articles

Back to top button