ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

धार में हजारों भक्तों ने श्रीराम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ करके रचा कीर्तिमान

धार । राजा भोज की धारा नगरी आज धन्य हुई। अयोध्या से लेकर धार तक श्री रामोत्सव की धूमधाम है। रविवार की शाम को यहां उदाजी राव चौपाटी (घोड़ा चौपाटी) पर हजारों परिवारों ने श्रीराम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें शहर के व्यापारी शाम चार बजे अपने प्रतिष्ठानों को मंगल कर आयोजन में सहभागी बनें। एक साथ हजारों लोगों ने सस्वर पाठ किया और कीर्तिमान गोल्डन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करवाया है।

यह कीर्तिमान भोज नगरी के राम भक्त हमेशा याद रखेंगे। इस राम रक्षा स्तोत्र के पाठ से हर सनातनी ने अपने ऊपर राम की रक्षा का कवच भी प्राप्त कर लिया है। राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव धार में रविवार की शाम से ही शुरू हो गया जो अगले 24 घंटे तक अविरत जारी रहेगा।

यह कीर्तिमान केवल एक प्रमाण पत्र के लिए नहीं है, बल्कि यह कीर्तिमान सामाजिक एकता समरसता और प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था के प्रति समर्पण का कीर्तिमान है। जो यह दर्शाता है कि हर सनातनी अपने प्रभु श्री राम के प्रति समर्पित है। कार्यक्रम स्थल भगवामय होने के साथ राम भक्ति से ओत -प्रोत था।

    • श्रीरामजी की प्रभुता का गायन किया गया।

 

    • 13 बार विजय मंत्र का गायन किया।

 

    • हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

 

    • 14 बस्ती में 100 से अधिक प्रभात फेरी निकाली।

 

    • 14 जनवरी के पहले से प्रभात फेरी का क्रम शुरू हो गया था।

 

  • धार नगर में आयोजन को लेकर 200 बैठक हुई।

Related Articles

Back to top button