ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में एक साथ होली- दीपावली, भस्‍मारती से पहले लाई गई राम दरबार की मूर्ति, फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी

उज्जैन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव धर्मधानी उज्जैन में महामहोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4 बजे भस्म आरती से उत्सव की शुरुआत हुई। भस्‍मारती में मंगलगान के साथ फूलों की वर्षा हुई। आतिशबाजी की गई। इस तरह होली और दीपावली एक साथ मनाई गई। भक्‍तों से खचाखच भरे मंदिर परिसर में भस्‍मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाई गई।

महाकाल मंदिर में पुजारियों ने प्रतिदिन की तरह पट खोले। भक्‍तों के गजब के उत्‍साह के बीच बाबा का अभिषेक किया गया। राम दरबार की प्रतिमा को महाकाल के पास आसन लगाकर विराजमान किया गया। आरती में पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर खुशियां मनाई। फूलों की वर्षा की गई।

पांच क्विंटल फूल अर्पित करेंगे

महाकाल को हर आरती में पांच क्विंटल फूल अर्पित किए गए। इसके बाद शाम को एक लाख दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी।

चतुर्वेद मंत्र से पयोधारा अभिषेक कर श्रीराम स्तुति

शिप्रा नदी के सिद्धवट घाट पर 101 तीर्थ पुरोहितों द्वारा चतुर्वेद मंत्र से पयोधारा अभिषेक कर श्रीराम स्तुति की जाएगी। नगर के अन्य मंदिरों में उत्सवी छटा बिखर रही है। शहरभर में अखंड रामायण, सुंदरकांड व भजन संध्या के आयोजन चल रहे हैं । रंगारंग आतिशबाजी भी की जा रही है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत, फलों के रस तथा सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक कर सोने चांदी के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद पांच क्विंटल फूल अर्पित कर प्रभुश्री राम को खिरान का भोग लगाया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण हुआ।

दिन भर होगा मोहन भोग का वितरण

मंदिर समिति भक्तों को दिनभर मोहन भोग (हलवा) का वितरण करेगी। भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। शाम को शिखर दर्शन परिसर तथा कोटितीर्थ कुंड के आसपास एक लाख दीप प्रज्वलित कर राम दीपावली मनाई जाएगी। साथ ही रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन भी होगा। भक्तों को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए मंदिर परिसर में विशाल स्क्रीन भी लगाई गई।

चामुंडा माता को 1 लाख 11 हजार लड्डुओं का भोग

चामुंडा चौराहा स्थित श्री क्षत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर मां चामुंडा को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डूओं का महाभोग लगाया गया। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है।

आज श्री राम वन गमन पथ का निशुल्क दर्शन

जिला वन मंडल अधिकारी डा.किरण बिसेन ने बताया अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को मक्सी रोड स्थित नगर वन में नगरवासियों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। राम भक्त नगरवन में श्रीराम वन गमन पथ का निशुल्क दर्शन कर सकते हैं। बता दें आमदिनों में नगर वन स्थित श्रीराम वन गमन पथ को देखने के लिए 12 रुपये का टिकट खरीदना होता है।

सिख समाज ने बांटे 11 हजार लड्डू

सिख समाज द्वारा श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। जत्थेदार सुरेंद्रसिंह अरोरा व संरक्षक इकबालसिंह गांधी ने बताया दोपहर में टावर चौक पर शुक्राने की सामूहिक अरदास की गई। साथ ही ग्यारह हजार लड्डूओं का वितरण किया गया।

श्री क्षेत्र पंडा समिति करेगी दीपदान

श्री क्षेत्र पंडा समिति द्वारा शिप्रा तट पर श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष पं.राजेश त्रिवेदी ने बताया शाम 5 बजे शिप्राजी के साथ प्रभुश्रीराम की महाआरती की जाएगी। पश्चात शिप्रा में दीपदान किया जाएगा।

गुरवेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी दीपावली

गुरव ब्राह्मण समाज सार्वजनिक न्यास माणकपुरा उज्जैन द्वारा श्री गुरवेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को दीपावली मनाई गई। मकलेश काले ने बताया सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। हवन के बाद 12 बजे भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। शाम 6.30 बजे मंदिर में दीपोत्सव मनेगा। आतिशबाजी की जाएगी। समाज के महिला पुरुषों द्वारा रामधुन का गायन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button