ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

सानिया मिर्जा ने तलाक की पुष्टि की, शोएब मलिक को ‘शादी’ की शुभकमनाएं दीं

नई दिल्ली : सानिया मिर्जा के परिवार ने रविवार को भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक के अलग होने की पुष्टि की। मलिक ने एक दिन पहले अभिनेत्री सना जावेद से दूसरे निकाह की घोषणा की थी। दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस ‘हाई प्रोफाइल’ जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया।

मलिक (41 वर्ष) ने शनिवार को सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सानिया के परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘सानिया ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है। वह शोएब को उनके नये सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं।’

बयान के अनुसार, ‘उनकी जिंदगी के इस संवेदनशील दौर में हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की जरूरत का सम्मान करें।’

Related Articles

Back to top button