ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता हैं बगुलाभक्त..! सीएम डॉ. मोहन यादव के मंत्री ने साधा निशाना, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जबलपुर। मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने खुद को रामभक्त बताने वाले कांग्रेस नेताओं को बगुलाभक्त बता दिया। मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भगवान राम और राममंदिर के बारे में बात करना शोभा नहीं देता। उन्होने कहा कि अदालत में राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस के नेताओं पर आज उन्हें हंसी आती है।

धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि सभी शंकराचार्य अपनी स्वेच्छा से अयोध्या ज़रुर जाएंगे और आज उनके विषय में कुछ बात करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी आज जबलपुर में जगतगुरु रामानंदाचार्य की 724 वीं जयंति समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बन रही है और प्रदेश में बनने जा रहा राम वनगमन पथ मध्यप्रदेश को पर्यटन की दिशा में नंबर वन बना देगा।

उन्होने कहा कि भले पहले राम वनगमन पथ नहीं बन सका लेकिन प्रदेश में भगवान राम के वनवास से जुड़े सभी स्थानों को जोड़ते हुए भव्य प्रोजेक्ट पर काम होगा जिसे आगामी बजट में बड़ा आवंटन भी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button