ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

Fengshui Tips: फेंगशुई के 5 उपाय जो आपको बनाएंगे मालामाल, बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे

इंदौर। फेंगशुई में व्यक्ति के जीवन की समस्याओं का समाधान बताता है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें फेंग का अर्थ हवा और शुई का मतलब पानी होता है। फेंगशुई में पांच तत्वों अग्नि, पृथ्वी, धातु, जल और लकड़ी का विशेष महत्व है। फेंगशुई सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। फेंगशुई में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जो आर्थिक परेशानियों का रामबाण इलाज है। तो आइए जानें क्या हैं उपाय।

– फेंगशुई के अनुसार, घर में टूटा-फूटा सामान न रखें। टूटी हुई चीजें धन हानि का प्रतीक है। इसके अलावा घर में पाइपलाइन में लीकेज या पाइप टूटा हुआ है, तो उसे ठीक कराएं। पानी का बहना आर्थिक हानि का संकेत है।

– फेंगशुई में कुछ चीजों का जिक्र है। जो आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इन चीजों में लाफिंग बुद्धा, चीनी सिक्के, मनी शिप और फिश एक्वेरियम शामिल है।

– फेंगशुई में रंगों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गोल्डन, बैंगनी और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इन रंगों के पर्दे अपने घर में लगाएं। इससे आय के नए स्त्रोत बनते हैं।

– फेंगशुई में शीशे की स्थिति का विशेष महत्व है। दर्पण सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। अगर घर का शीशा टूट गया है तो उसे तुरंत बदल लें।

– फेंगशुई में सूर्य की रोशनी का विशेष महत्व है। इसलिए घर में जितना हो सके प्राकृतिक रोशनी आने दें। दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें। इससे घर में धन-समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button