ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

कनार्टक में विधायक दल की बैठक आज शाम को मुख्यमंत्री का चेहरा होगा तय

 कर्नाटक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक आज शाम बैठक कर सरकार गठन पर चर्चा करने के साथ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अपने विचार रखेंगे। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दौड़ में सबसे आगे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज शाम 5:30 बजे शुरू होगी और सभी नवनिर्वाचित नेताओं को पहले ही बेंगलुरु आने का निर्देश दिया जा चुका है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर बहुमत मिला है। सीएम के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेंगलुरु स्थित आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई।

सिद्धारमैया पहुंचे खरगे से मिलने

सीएम का फैसला होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने आवास पर आज एक बैठक बुलाई। बैठक में सिद्धारमैया समेत कई कांग्रेस विधायक पहुंचे, जिसे शिष्टाचार भेंट बताया गया। बैठक में कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे भी पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि सीएम का फैसला आज शाम CLP की बैठक में होगा। उन्‍होंने कहा कि यह AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के बीच एक शिष्टाचार भेंट थी, यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी। सीएलपी की बैठक होगी, जहां सीएम पद के लिए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस को मिली हैं 135 सीटें

गौरतलब है कि कर्नाटक की कुल 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनावों में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा को 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिली हैं।

Related Articles

Back to top button