ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

भगवान शिव का यह एक मंत्र टाल सकता है अकाल मृत्यु, जान लें जाप करने के नियम

इंदौर। किसी भी देवी-देवता की पूजा के लिए मंत्र जाप सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको इस मंत्र के जाप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम भी जानने चाहिए। ताकि आपको इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

इस मंत्र का अर्थ यह है – हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो त्रिनेत्रधारी हैं, सुगंधित हैं और पूरी दुनिया का पालन-पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो सके।

महामृत्युंजय मंत्र के लाभ

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस मंत्र का प्रतिदिन जाप किया जाए, तो अकाल मृत्यु का खतरा टाला जा सकता है। साथ ही व्यक्ति को लंबी उम्र का आशीर्वाद भी मिलता है। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को गंभीर रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।

महामृत्युंजय मंत्र जाप नियम

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग किया जाता है। मंत्र का जाप कुश के आसन पर बैठकर ही किया जाना चाहिए। इस मंत्र के जाप के लिए घर में ऐसी जगह चुनें जहां शांति हो। मंत्र जाप करते समय मन एकाग्र रखें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप आप अपने घर के मंदिर में बैठकर भी कर सकते हैं। पूर्व दिशा की ओर मुख करके भी इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button