ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

सरपंच के चुनाव में छाए 10वीं पास, 52.91% के हाथ में गांव की सरकार

चंडीगढ़: ग्रेजुएट या अधिक पढ़े-लिखों की चुनाव में दिलचस्पी कम, 4.11% सरपंच बनेप्रदेश में गांव की सरकार बनाने में सबसे ज्यादा रूचि 10वीं पास के लोग ही दिखा रहे हैं और वे इसमें सफल भी हुए हैं। प्रदेश के 18 जिलों में अब तक 5,276 सरपंचों पदों के चुनाव के नतीजों में 52.91 फीसदी 10वीं पास सफल हुए हैं। यानी, 2,792 सरपंच बने हैं।नामांकन से स्पष्ट हुआ है कि सियासत में भी दसवीं पास लोग ही ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, क्योंकि सर्वाधिक 12,253 नामांकन भी इसी शैक्षणिक योग्यता वालों ने किया है। वहीं, इसके उलट ग्रेजुएट या इससे बड़ी डिग्री हासिल करने वालों में से महज 4.11 प्रतिशत ही चुनाव जीतने में सफल हो पाए हैं। हालांकि, इस योग्यता के लोगों ने चुनाव में दिलचस्पी भी कम ही दिखाई।एससी के 25.66% तो बीसीसे 12.90 प्रतिशत बने सरपंचसरपंचों के चुनाव में बात यदि आरक्षण की करें तो एससी कैटेगिरी के 25.66 प्रतिशत प्रतिनिधि सरपंच बनने में सफल हुए हैं। बीसी और ओबीसी से 12.90 प्रतिशत गांव के मुखिया बने हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के 61.42 प्रतिशत लोगों ने सरपंच पद पर जीतने में सफलता हासिल की है।ग्रेजुएट या इससे अधिक पढ़े-लिखे 888 लोगों ने ही नामांकन पत्र भरे थे। इसी तरह, प्रदेश में इस बार सरपंचों की औसत आयु 2016 में हुए चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों की औसत उम्र से ज्यादा हो गई है। पहले प्रदेश में सरपंचों की औसत आयु 36.1 थी, परंतु इस बार 18 जिलों में चुने गए सरपंचों की औसत उम्र 37 वर्ष हो गई है।

Related Articles

Back to top button