ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एंटरटेनमेंट के साथ एजुकेट भी करती हैं ये बाॅलीवुड फिल्में, नेशनल यूथ डे पर जरूर देखें

इंदौर।आज के समय में ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। पाॅलिटिक्स, काॅमेडी, थ्रिलर हर तरह की फिल्मों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिन्होंने एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों को एजुकेट भी किया है और ये फिल्में हिट भी साबित हुई हैं। 12 जनवरी यानी आज नेशनल यूथ डे मनाया जा रहा है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने यूथ पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। स्वामी विवेकानंद की जयंति को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।

इस खास मौके पर हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो लोगों को मनोरंजन करने के साथ-साथ शिक्षित भी करती हैं।

रंग दे बसंती

आमिर खान और शरमन जोशी स्टारर सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती बाॅलीवुड की फेमस फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ एजुकेट भी करती है। इस फिल्म की कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे सभी करप्शन की सच्चाई खोलने के लिए भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के रास्ते पर चलते हैं। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म एक अच्छा मैसेज भी दे।

12th फेल

कुछ समय पहले ही रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल काफी हिट रही है। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म के जरिए आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की कहानी को दिखाया है। यह फिल्म काफी मोटिवेट करती है। 12वीं फेल फिल्म एक बहुत बड़ा संदेश देती है। अगर आप किसी चीज को करने की ठान लें, तो संघर्ष बहुत ही छोटे हो जाएंगे।

छिछोरे

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म छिछोरे एक बेहद ही खास फिल्म है। यह कहानी उन स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों पर आधारित है, जो स्टडी प्रेशर में आकर सुसाइड जैसे बड़े फैसले को बिना सोचे-समझे ले लेते हैं। उसी को लेकर यह फिल्म एक बड़ा मैसेज देती है। फेल होने पर जिंदगी खत्म कर लेना समझदारी का काम नहीं है। जीने का जज्बा कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।

थ्री-इडियट्स

राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म थ्री-इडियट्स आज भी लोगों को काफी पसंद है। यह फिल्म एंटरटेन करने के साथ-साथ एजुकेट भी करती है। पीके और थ्री इडियट्स दोनों ही फिल्में अपने साथ एक खास मैसेज लेकर आई हैं। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन लीड रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी पैशन पर आधारित है। किसी के प्रेशर में आकर कभी भी अपने सपनों को खत्म नहीं करना चाहिए।

धक-धक

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म धक-धक पर फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा और संजना सांघी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है। यह फिल्म भी दर्शकों के लिए एक खास संदेश लेकर आई है। इसमें दिखाया गया है कि अपने पैशन और सपने को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button