ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

साल के इन 4 दिनों में भूलकर भी रोटी न बनाएं, संकटों से घिर जाएंगे, पड़ सकते हैं लेन के देने

इंदौर। हम नए साल 2024 में कदम रख चुके हैं। यह वर्ष शनि देव का है। नववर्ष में हर किसी को बहुत सारी उम्मीदें होती हैं। जीवन में तरक्की और सफलता पाने के लिए कई नियमों का पालन करना चाहिए। साल में कुछ अच्छा हो इसके लिए कई पाबंदियों का पालन करना जरूरी है। इसलिए वर्ष के कुछ अशुभ दिनों के बारे में पता होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ त्योहारों में रोटी बनाना वर्जित होता है। इस दिन गैस पर कढ़ाई या पैन गर्म करना अशुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति 2024

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है। संक्रांति पर चावल से बना भोजन खाया जा सकता है। कई लोग इस दिन काली उड़द की खिचड़ी का सेवन करते हैं।

शीतला अष्टमी 2024

इस साल शीतला अष्टमी का त्योहार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन शीतलादेवी को बासी भोजन अर्पित करने की प्रथा है। शीतला अष्टमी के दिन किचन में गैस जलाना वर्जित है। घर के सभी सदस्य देवी को दिया गया प्रसाद ही ग्रहण करते हैं।

नाग पंचमी 2024

इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रोटी बनाना, तवे का इस्तेमाल और किसी भी चीज को न काटें। इसे अशुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग दाल बाफले खाते हैं। वहीं, जब किसी की मौत हो जाती है। उस दिन तवा नहीं चढ़ता है और रोटी नहीं पकाई जाती है। कुछ घरों में 13 दिनों तक रोटी नहीं बनती।

शरद पूर्णिमा 2024

शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूर्णिमा पर चांद की किरणों में अमृत होता है। रात को खीर रखने से अमृत पान का लाभ भी मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button