ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बिल नहीं भरा.. कटेगी बिजली, ऐसा SMS आए तो सावधान:फ्रॉड करने का नया तरीका, इंदौर के डाक्टर दंपति फंसे जाल में

प्रिय उपभोक्ता, आपकी बिजली आज रात 9.30 बजे बिजली ऑफिस द्वारा काट दी जाएगी। क्योंकि आपने पिछले महीने का बिल नहीं भरा है। तत्काल हमारे इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से संपर्क करिए। मोबाइल नंबर 9877@@.....,.... अंग्रेजी में यदि इस तरह का मैसेज आपके पास आता है तो सावधान रहिए। यह धोखेबाजी का SMS है। ये थोक बंद SMS लोगों को भेजे जा रहे हैं, जो भी इनके झांसे में आकर दिए गए नंबर पर संपर्क करता है, वह फंस जाता है। हाल ही में इंदौर के एक डॉक्टर कपल के अकाउंट से दो लाख रुपए निकाल लिए गए। हालांकि, तत्काल साइबर पुलिस से संपर्क करने से राशि लौट आई है। *यह फ्रॉड कैसे होता है और आप कैसे बच सकते हैं* इससे पहले जानिए बिजली बिल भुगतान से जुड़ी जरूरी बातें मध्य प्रदेश में बिजली विभाग न तो बिजली सप्लाई करता है, न ही बिल भेजता है। यह काम विद्युत वितरण कंपनी करती है। बिल भी वही जनरेट करती है। मध्य प्रदेश में तीन कंपनियां हैं। मध्य क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र। इन्हीं के नाम से बिल आता है, न कि फ्रॉड द्वारा लिखे गए बिजली विभाग से। यहां इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर जैसा भी कोई सीधा पद नहीं होता। इंजीनियर्स जैसे अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री जैसे पद होते हैं जो लीड रोल में होते हैं। कभी भी कंपनी इस तरह से बिजली काटने की सूचना नहीं देती। यदि ऐसा कोई SMS आता है तो अपने बिजली बिल पर दर्ज नंबर पर संपर्क करें, ना कि SMS वाले नंबर पर। *एक नजर डॉक्टर दंपती से हुए फ्रॉड पर* इंदौर के विजय नगर इलाके के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर को मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में लिखा था- आपका बिजली का कनेक्शन आज रात 9.30 बजे इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस से काट दिया जाएगा। क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ है। इसलिए आप तत्काल इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से संपर्क करें। इस मैसेज के साथ एक इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर का मोबाइल नंबर भी था. इस तरह के मैसेज फ्राड है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button