ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

दगना से एक बच्ची की मौत, एक की हालत स्थिर, नानी और मां पर मामला दर्ज

शहडोल। एक और मासूम दगना कुप्रथा की बलि चढ़ गई। शहडोल के मेडिकल कालेज में भर्ती उमरिया के मानपुर की तीन माह की बच्ची की मंगलवार को मौत हो गई। उसे उसकी ही मां ने गर्म चूड़ियों से दागा था। वहीं, शहडोल के लालपुर पंचायत के ककरहाई गांव निवासी दो माह की बालिका की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने उसकी नानी और मां पर मामला दर्ज किया है।

अगरबत्ती से सात बार दागा

बुढ़ार थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव में दो माह की मासूम को निमोनिया हो गया था। उसे उसकी नानी मुन्नीबाई कोल (55) पत्नी रुद्र कोल व बच्ची की मां इंद्रवती कोल (35) पत्नी महेन्द्र कोल ने अगरबत्ती से सात बार सीने में दागा था। दागने के कारण बालिका का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सात जनवरी को मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

मौत के बाद बाइक से लाना पड़ा शव

मानपुर क्षेत्र के ग्राम कठार में निमोनिया से पीड़ित तीन माह की अहाना बैगा को उसकी मां ने ही गर्म चूड़ियों से कई बार दागा। मौत के बाद माता-पिता को गांव तक लाने के लिए वाहन नहीं मिला तो वे बाइक से मासूम के शव को लेकर अपने घर पहुंचे। शहडोल से कठार गांव तक उन्होंने 70 किमी की दूरी करीब ढाई घंटे में तय की।

Related Articles

Back to top button