ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

‘राम मंदिर के नाम पर की जा रही है राजनीति’, मंत्री अशोक चौधरी का BJP पर हमला

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर देश में राजनीति की जा रही है। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश मामलों के प्रभारी चौधरी ने कहा कि फिलहाल महंगाई और बेरोजगारी देश में सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

बिहार के भवन निर्माण मंत्री चौधरी ने कहा, ‘‘कुछ लोग अपने फायदे के लिए भगवान राम का पेटेंट करा लेना चाहते हैं। अच्छा है कि भगवान राम का मंदिर बन रहा है, लेकिन उस पर राजनीति करना अच्छा नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई और बेरोजगारी देश में सबसे बड़ी समस्याएं हैं। एक किलोग्राम दाल का दाम 65 रुपये से बढ़कर 185 रुपये हो गया है। अब कई लोगों को दालें नहीं मिल पाती हैं। इन मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।”

चौधरी ने दावा किया कि रामगढ़ में कुमार की रैली में 50,000 से अधिक लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उन पर ध्यान देने के बजाय वह राज्य में अपना संगठन मजबूत बनाने को अधिक इच्छुक है। वहीं, बता दें कि चौधरी 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होने वाली रैली की तैयारी की समीक्षा के लिए यहां आये थे।

Related Articles

Back to top button