ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बंद कराईं अवैध खदानें

रायसेन। खनिज माफियाओं की वन क्षेत्र में घुसपैठ बंद करवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर शनिवार को हमले के बाद प्रशासन ने अगले दिन ग्राम हकीमखेड़ी वन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ लगभग एक दर्जन जेसीबी मशीन लेकर हकीमखेड़ी गांव पहुंची और अवैध खदानों को बंद कराने की कार्रवाई की। इस दौरान गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस टीम वनकर्मियों पर हमले के आरोपितों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एएसपी व डीएफओ भी हकीमखेड़ी गांव में पहुंचे।

बता दें कि शनिवार को इस क्षेत्र में पत्थरों के अवैध खनन को रोकने के लिए बंद डिप्टी रेंजर लाल सिंह और उनकी टीम पर खनन माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था। हमले डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे उन सारे रास्तों को बंद करा रहे थे, जहां से वाहनों के जरिए खनिज संपदा का अवैध परिवहन होता है। हमलावरों में हकीमखेड़ी का सरपंच पति तौफीक समेत 30-40 लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button