ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

14 तक पंजाब-हरियाणा पश्चिमी यूपी में वर्षा का पूर्वानुमान, जम्मू कश्मीर में होगी बर्फबारी  

नई दिल्ली । उत्तर भारत में जारी भीषण शीतलहर के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 12 से 14 जनवरी के बीच पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान है। इससे मौसम के करवट लेने की संभावना बढ़ गई है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

इसके कारण अगले 3 दिनों के दौरान इन इलाकों में शीत लहर की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 14 तारीख के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 तारीख की सुबह से पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं आज के पूर्वानुमान की बात करें तो 11 जनवरी को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। बुधवार से शीत लहर की स्थिति में कमी आने लगेगी।

 

Related Articles

Back to top button