ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मांडू उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 65 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

मांडू। मांडू में मौसम सर्द है बादल जमीन पर है, लेकिन यहां हो रहे वार्ड के उपचुनाव ने राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। मांडू नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में पूर्व पार्षद जसमा बाद द्वारा पार्षद पद से इस्तीफा देने के बाद यहां 5 जनवरी को आज उपचुनाव में मतदान चल रहा है।

चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसावट और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दोपहर एक बजे तक यहां 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में अधिकतर मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यहां लोकतंत्र के इस उत्सव में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। घूंघट की ओट में वोटिंग के नजारे देखने को मिले।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पिछले एक सप्ताह से यहां मोर्चा संभाल रखा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से स्थानीय नेता लगे हुए हैं।

दोनों दलों का जीत का दावा

डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार, निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अनीता बारेठा, नगर परिषद सीएमओ लाल सिंह राठौड़ और थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। यहां चुनाव को देखते हुए पिछले दिनों से लगातार राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा हुआ है। दोनों ही राजनैतिक दलों ने जीत का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button