ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कंबोडिया के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ से 4 लोगों की मौत

कंबोडिया के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी वहां के प्रधानमंत्री सैमडेट टेको हुन सेन ने दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सार्वजनिक रूप से जारी एक संदेश में, हुन सेन ने कहा कि, “बारिश के पानी की बाढ़ ने कई प्रभावित परिवारों को ऊंची जगहों पर निकालने के लिए मजबूर किया है। बाढ़ से 1,51,412 हेक्टेयर धान और 41,024 हेक्टेयर अन्य फसल वर्बाद हो गई है।”

हुन सेन ने कहा, “कुछ जगहों पर पानी कम हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर बढ़ गया है और मौसम के पूवार्नुमान के मुताबिक कुछ और बारिश होगी। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है।”

उन्होंने उप प्रधान मंत्री और अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री औन पोर्नमोनीरोथ, जो कि कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन के कार्यवाहक मंत्री भी हैं, को चावल धान और अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया और उन्हें किसानों को फिर से रोपण के लिए वितरित करने के लिए बीज तैयार करने की सलाह दी, जब पानी उतर जाता है।

आमतौर पर हर साल अगस्त और अक्टूबर के बीच दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में बाढ़ आती है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में, अचानक आई बाढ़ ने 11 लोगों की जान ले ली और 1,72,297 लोगों को निकालने के लिए मजबूर किया।

Related Articles

Back to top button