ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

खेत में महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पिटाई, आरोपित गिरफ्तार

 शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। इसी के साथ उसने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया गया। महिला के आरोपों को रन्नौद पुलिस ने निराधार बताया है।

महिला ने लगाया यह आरोप

जानकारी ग्राम सूखा राजापुर में बीते रोज एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक छोटू पुत्र रघुराज परिहार वहां आया। महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

लोगों ने वीडियो भी बनाया

बकौल पीड़िता जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी चप्पलों से मारपीट भी की, जिसका गांव के लोगों ने वीडियो भी बना लिया था।

एसपी को श‍िकायत की

महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज करवाई कि इसके बाबजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की उक्त शिकायत के उपरांत पुलिस ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि प्रकरण में छेड़छाड़ सहित मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज है। आरोपित को 29 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह वर्तमान में जेल में है।

Related Articles

Back to top button