ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना जिला अस्पताल का नेशनल असाइनमेंट टीम ने किया निरीक्षण।

मुरैना: नेशनल असाइनमेंट लक्ष्य टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल मुरैना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल के हर वार्ड और विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मरीजों से बात कर अस्पताल और यहां की सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। फीडबैक तथा अस्पताल की स्थिति को देखते हुए टीम ने जिला अस्पताल मुरैना को 300 नंबर दिए हैं। कि नेशनल असाइनमेंट लक्ष्य टीम के प्रमुख डॉक्टर नलिनी आनंद तथा डॉक्टर पंकज माथुर थे। दोनों सदस्य पहले अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में पहुंचे तथा वहां पर नर्सों से बात की। उन्होंने नर्सों से पूछा कि आप कैसे डिलीवरी कराते हैं। जब कुछ नर्स अच्छे तरीके से नहीं पता सके तब उन्होंने बताया कि मैं खुद आपको डिलीवरी करके बताऊंगी। उसके बाद डॉक्टर नलिनी आनंद ने एक प्रसूता की डिलीवरी कराई तथा बताया कि इस प्रकार से डिलीवरी कराई जाती है। SNCU का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान दोनों डॉक्टर जिला अस्पताल के SNCU तथा PICU में पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती बच्चों की स्थिति देखी। उन्हें दोनों वार्डों में व्यवस्था ठीक-ठाक मिली। इसके बाद भी चिल्ड्रन वार्ड में पहुंचे जहां पर उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से बात की। दोनों डॉक्टर काफी देर तक अभिभावकों से बात करते रहे तथा वार्ड में मौजूद साफ सफाई, और कूलर पंखे तथा चादर सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button