ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को दिनदहाड़े मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

छ्त्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक पूर्व सरपंच को गोली मार दी है। पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल है। मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच का नाम सियाराम रामटेके है। जो जिले के चारगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह 5 से 7 की संख्या में माओवादी पूर्व सरपंच के घर घुसे और पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसपर गोलियां दाग दी। गोली पैर और पेट पर ही लगी है। माओवादियों ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य भी घर पर ही थे। गोली मारने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। परिजनों ने इस मामले की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। घायल को अस्पताल ले जाने एंबुलेंस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button