ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

बेशकीमती सागौन लट्ठों को पार करने की फिराक में थे तस्कर, ट्राला में कर लिया था लोड, वन अमले ने पकड़ा

छपारा/सिवनी। सागौन पेड़ों की सरकारी कटाई से तैयार कूप के लट्ठों को छह पहिया ट्रक वाहन में भरकर पार करने के प्रयास में लगे अज्ञात तस्करों के मनसूबों पर उत्तर सामान्य वनमंडल के वन अधिकारियों की सक्रियता ने पानी फेर दिया। हालांकि सातिर सागौन तस्कर मौके पर वन अमले के पहुंचने की आहट सुनकर फरार हो गए। लेकिन वन कर्मियों ने लाखों रुपये कीमत के ट्रक वाहन समेत इसमें भरे 20 नग सागौन लट्ठों को जब्त कर लिया है। जब्त सागौन लट्ठों की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।

बगैर मेहनत लाखों रुपये का सागौन उड़ाने को तैयार थे तस्कर

इस मामले में प्रथम द्ष्टया वन विभाग के मैदानी अमले चौकीदार और सुरक्षा श्रमिकाें की लापरवाही सामने आई है, जो कूप में काटकर रखे गए लाखों रुपये की कीमत के बेशकीमती सागौन लट्ठों को असुरक्षित अवस्था में छोड़ कर चले गए। वन अधिकारियों को यदि समय रहते मुखबिर से सूचना नहीं मिलती, तो शातिर तस्कर बगैर मेहनत लाखों रुपये का सागौन पार करने में कामयाब हो जाते हैं। गौरतलब है कि सितंबर माह की शुरूआत में उत्तर सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र छपारा के जामुनपानी-सिमरिया जंगल में नौ सागौन के हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था।

छपारा सक्रिय तस्करों का बड़ा गिरोह

क्षेत्र में सक्रिय सागौन तस्कर गिरोह ने रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई कर दी थी। लेकिन जब वन अमला मौके पर कार्रवाई करने पहुंचा तो मात्र 77 हजार रुपये कीमत की लकड़ी पाई गई थी। जबकि मौके पर 150 सेंटीमीटर गोलाई के मोटे-मोटे पेड़ों की कटाई की गई थी, जिनके ठूठ ही मिले मिले थे। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए वनमंडल अधिकारी वासु कनोजिया ने वनरक्षक निरंजन मर्सकोले को निलंबित किया गया था इसके साथ ही बड़ी संख्या में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में छपारा वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह व परिक्षेत्र सहायक संजय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

इसके बावजूद सागौन तस्कराें का पता लगाने में वन अमले को सफलता नहीं मिली। चार माह में दूसरी बार बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी को पार करने का असफल प्रयास तस्करों ने किया है। ऐसे में छपारा क्षेत्र में सागौन तस्करों का नेटवर्क और बड़े गिरोह का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं निलंबित वनरक्षक निरंजन मर्सकोले को बहाल कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button