ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस से बचने कुएं में कूदे ग्रामीण, एक की मौत, दो घायल

दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा आलमपुर में शनिवार शाम जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को देखकर फड़ से भागे तीन ग्रामीण कुएं में गिर गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने धक्का देकर कुएं में गिराया।

घटना के बाद आक्रोश में आए ग्रामीण भी पुलिस टीम से भिड़ गए। इस दौरान एएसआई प्रेमसिंह इंदोरिया और राकेश जाटव से झूमाझटकी की। हमले से बचने के लिे पुलिस टीम को ग्रामीणों से बचने के लिए गांव के आशाराम धाकड़ के मकान में आश्रय लेना पड़ा। ग्रामीण इकट्ठा होकर थरेट थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाने के सामने रोड पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को छोटा आलमपुर में जुआ खेलने की शिकायत मिली थी। एएसआइ प्रेमसिंह इंदोरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम के पांच जवान गांव पहुंचे। पुलिस से बचने के लिए मौके से ग्रामीण दौड़ पड़े। इनमें से तीन लोग रामभारत जाटव पुत्र रामकृष्ण जाटव, नरेंद्र जाटव पुत्र चरणदास जाटव एवं नरेंद्र जाटव पुत्र कम्मोद जाटव कुएं में गिर गए।

जैसे ही उक्त लोग कुएं में गिरे। पुलिस वहां से चली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। कुआं लगभग 30 फीट गहरा था जिसमें पांच फीट पानी था। कुएं से निकालने के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ भेजा गया। जहां रामभरत को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक रामभरत के चाचा का आरोप है कि उसका भतीजा कभी जुआ नहीं खेलता। उससे मैंने बीड़ी का बंडल मंगवाया था। जिसे लेने वह गांव की दुकान पर गया था। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इस दौरान एएसआई इंदोरिया ने लात मारी जिससे उनका भतीजा कुएं में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। दतिया में थाने के सामने ट्रैक्टर ट्राली अड़ाकर जाम लगाए बैठे ग्रामीण दोषी पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button