ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

अंग्रेजी नहीं पढ़ पाई छात्रा, शिक्षिका ने ऐसा पीटा कि उखड़ गए बाल, शिकायत दर्ज

बैतूल। बैतूल जिले के ग्राम खेड़ली बाजार में शासकीय प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका पर कक्षा चार की छात्रा की पिटाई करने और सिर के बाल उखाड़ देने का आरोप लगाया गया है। छात्रा को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे पिता ने शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

सिर के बाल उखड़े

ग्राम खेड़लीबाजार निवासी उमेश बामने ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी चेतना शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में पढ़ रही है। 15 दिसंबर को शिक्षिका पूर्णिमा साहू ने अंग्रेजी ना आने पर उसकी पिटाई की और सिर के बाल खींचे। इससे उसके बाल ही उखड़ गए हैं। उसे सिर में बेहद दर्द हो रहा है।

जांच के लिए बनाई टीम

पिता ने बताया कि चेतना की मां का निधन हो गया है और वह अकेले ही बेटी की परवरिश कर रहा है। शिक्षिका के द्वारा की गई पिटाई से वह बेहद डरी और सहमी हुई है। डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम बना दी गई है। जो भी स्थिति होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button