ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राम मंदिर का पहला तल लगभग तैयार, सामने आई तस्वीरें

एएनआई, नई दिल्ली।  राम भक्तों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। इस दिन श्रीराम अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है। शहर के डिविजनल कमिश्रर गौरव दयाल ने कहा कि चाक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। जिनमें तीन का काम पूरा हो गया है। रामपथ पर काम चल रहा है। निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 30 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

राम मंदिर का पहला तल बनकर तैयार

राम मंदिर अपने भव्य रूप में आकार ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट ने एक्स हैंडल से निर्माणाधीन राम मंदिर की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है। मंदिर का पहला तल बनकर तैयार है। मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियां बन चुकी हैं। बचा हुआ फिनिंग काम चल रहा है। लाइट और वायरिंग काम भी लगभग पूरा हो गया है।

 

22 जनवरी को होगा लोकार्पण

22 जनवरी को राम मंदिर का लोकार्पण होगा। इस दिन मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 26 जनवरी से भक्त गर्भ गृह में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। इसे लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है। हर कोई इस एतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है। हालात ये हैं कि शहर के घर होटलों में तब्दील हो गए हैं।

 

सीएम आदित्यनाथ ले रहे समय-समय पर जायजा

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों और प्रशासन ने लोगों से टीवी के जरिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने को कहा है। जिससे भीड़ अधिक न हो और व्यवस्था बनी रहे। कार्यों की तैयारियों की जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर को भव्य रूप से सजाया जाए।

 

 

फोटो साभार- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट

Related Articles

Back to top button