ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई कंपकंपी! यूपी में कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरा की चेतावनी

लखनऊ: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, यूपी के मौसम के मिजाज में सोमवार को तेजी से बदलाव आया है। मंगलवार सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा।

शहर में सोमवार देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह कोहरा और घना होता चला गया। खुले क्षेत्रों के साथ ही आबादी क्षेत्र में भी इसका असर नजर आया। इससे दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। दृश्यता 10 से 15 मीटर रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं मेरठ में भी कोहरा ने परेशान किया। कानपुर में सर्दी असर दिखा रही है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में घना कोहरा रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस साल जिस तरीके से कड़ाके की ठंड पड़नी चाहिए। वह अभी तक शुरू नहीं हुई है।मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि आगामी तीन से चार दिन घना कोहरा रहेगा। दृश्यता पांच से दस मीटर तक रहेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी दिखेगा। ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बरसात के आसार कम हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली सर्दी से इस बार राहत मिलने वाली है। कड़ाके की सर्दी अब नए साल में ही सताएगी।

Related Articles

Back to top button