ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

पर्यटकों के लिए रालामंडल में अगले महीने तितली पार्क खुलेगा

इंदौर। डेढ़ साल से पर्यटक रालामंडल अभयारण्य में तितली को उड़ता देखने को तरस रहे है। अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगले महीने तितली पार्क खोलने का फैसला लिया है। इसका काम जल्द पूरा करने को लेकर डीएफओ ने जिम्मेदारों को डेडलाइन दी है। 30 जनवरी तक पार्क पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। वैसे तितलियों को आकर्षित करने वाले पौधे भी अन्य राज्यों से मांगवाए है। उन्हें आने में कुछ दिन लग सकते है। हालांकि पार्क से जुड़े कार्यों पर तीन विशेषज्ञ नजर रखे है।

अभयारण्य में एक हैक्टेयर में पार्क बनाया जाना है। इसे लेकर जुलाई 2021 में कवायद शुरू हुई, लेकिन काम और सर्वे में अप्रैल 2022 से किया गया। कागजों में 65 हजार रुपये का काम दर्शाया गया, जिसमें जगह चिन्हित करने और मार्किंग का काम हुआ। यहां तक कि कुछ पौधे भी विभाग ने लगाए। मगर कुछ दिनों में पौधे भी मुरझा गए। बाद में अधिकारियों ने होलकर साइंस कालेज और पीथमपुर में एक निजी कंपनी में बने पार्क का दौर किया। दोनों संस्थानों के लोगों से मदद ली गई।
मार्च 2024 में वन विभाग मुख्यालय ने इंदौर वनमंडल को पांच लाख का बजट आवंटित किया गया। साथ ही अभयारण्य में बच्चों के लिए झूले-फिसल पट्टी लगाएंगे। इसके लिए साढ़े तीन लाख मिल चुके है। राशि मिलने के बाद काम तेज हो चुका है। वैसे जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच दो बार पार्क को खोलने की तैयारी की गई। मगर हर बार पर्यटकों को मायूस होना पड़ा, क्योंकि काम पूरा नहीं हो पाया। इस बार डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुए जनवरी तक काम खत्म करने की डेडलाइन दे रखी है।

प्राइवेट नर्सरी से खरीदें पौधे

पार्क में तितलियों को आकर्षित करने के लिए चुनिंदा पौधों को लगाया जाएगा। ये सारे फूलदार पौधे होंगे। गेंदा, लेंटाना, कृष्ण कमल, कासमास, सूरजमुखी, दूध मोगरा, मधुगामिनी, मोगरा, अशोक, रातरानी, मूसेंडा, जूही, केलीडेंटा मुख्य पौधे हंै। इसके अलावा कुछ मौसमी पौधे लगाने पर विचार हो रहा है। अधिकांश पौधों की कीमत भी ज्यादा लगाई गई है। इन्हें पौधोंं को रोपा जाएगा।

जनवरी में करेंगे शुरू

तितली पार्क का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले कुछ सप्ताह में इसे शुरू किया जाएगा। 30 जनवरी तक पर्यटक इसमें तितलियों को निहार सकेंगे।

-महेंद्र सिंह सोलंकी, डीएफओ, इंदौर वनमंडल

Related Articles

Back to top button