ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचा युवक

जयपुर के कालवाड़ इलाके में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े जाने के डर से एक युवक पत्थरों की गहरी खान में उतर गया। युवक भागने के चक्कर में अनमान नहीं लगा पाया कि आगे 150 फीट गहरी खान है। युवक के खान में फंसने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खान की गहराई देखकर अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजमेर निवासी हरिराम गुर्जर फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती में शामिल होने पहुंच गया। युवक पर संदेह होने पर जवानों ने उसे रोक लिया और एक तरफ बिठा दिया। कार्रवाई के डर से हरिराम भर्ती कैंपस से फरार हो गया और पास में ही डेढ़ सौ फीट गहरी पत्थर की खान में उतर गया। जैसे ही लोगों को पता चला कि एक युवक खान में फंस गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।युवक हरीराम पत्थर की खान में बीच मझधार में ही वह अटक गया। सूचना पर कालवाड़ थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे तो खान में काम कर रहे मजदूर भी मौके पर आ गए। विक्रम नाम के मजदूर ने रस्सी के सहारे जाकर युवक हरिराम को बचा लिया। फिलहाल युवक को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button