मध्यप्रदेश
डाग के भौंकने से गुस्साए युवक ने 78 साल की महिला के पेट में मारी लात, हो गई मौत

इंदौर। इंदौर शहर में श्वान के भौंकने पर विवाद हो गया। आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में राकेश गोयल ने 78 वर्षीय शीलाबाई को पेट पर लात मार दी। इससे महिला गिर गई। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।
आजाद नगर टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक महिला के घर के पास श्वान घूमता रहता है। आरोपित निकला तो वह भौंकने लगा। इस बात पर आरोपित ने विवाद किया और शीला बाई के पेट में लात मार दी। महिला बीमार रहती थी। टीआइ के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कैटरिंग का काम करता है।