ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आहार से सुधरता है आंतों का स्वास्थ, शरीर भी स्वस्थ रहता है

ग्वालियर। भाग दौड़ भरी जीवन शैली में पेट की समस्या होना आम बात है जिसमें पेट साफ ना होना या कब्ज बनी रहना बहुत समस्या पैदा करती है । पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट और आंतों की सेहत का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को आहार में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए, शरीर को स्वस्थ रखने और आंतों की समस्याओं को ठीक करने में इसके लाभ हैं। फाइबर युक्त चीजों को आहार में शामिल करके आंतों की सेहत में सुधार किया जा सकता है जो कि आंत के स्वास्थ्य को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते है उस आहार के बारे में जो पाचन को ठीक रखने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है।

चिया सीड्स भी लाभकारी

चिया सीड्स फाइबर का बेहतर स्रोत हैं जो पानी को अवशोषित कर सकते हैं और एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जो मल त्याग को बढ़ावा देने में आपके लिए लाभकारी है। चिया सीड्स का नियमित सेवन आंतों को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करने में आपके लिए काफी फायदेमंद है।

दही का सेवन जरूरी

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और आंतों को स्वास्थ रखने नें आपके लिए मददगार है। अपच जैसी पेट की समस्याओं से बचाव और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए दही को आहार का हिस्सा बनाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

सेब जरूर खाएं

सेब में पेक्टिन नामक प्राकृतिक लैक्सेटिव होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेब में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होती है जो कि बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में सहायक है। हृदय की सेहत में सुधार करने और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति में इसके लाभ हैं।

Related Articles

Back to top button