ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Vastu Tips: वास्तु अनुसार नए साल पर ये गिफ्ट आइटम्स को देने से बचें

इंदौर। नए साल के अवसर पर हम अक्सर अपने करीबियों के घर पर जाते हैं। ऐसे में खाली हाथ जाना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। हम करीबियों के घर पर गिफ्ट लेकर ही जाते हैं। हम क्या गिफ्ट दे रहे हैं, यह भी ध्यान रखना चाहिए। गिफ्ट वास्तु के हिसाब से होगा तो करीबी के घर पर सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि किस तरह के गिफ्ट आइटम्स देने से बचना चाहिए-

पर्सनल हाइजीन गिफ्ट आइटम्स

दूसरों को गिफ्ट देते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि हम पर्सनल हाइजीन से जुड़े उत्पादों को गिफ्ट में न दें। साबुन, तेल आदि गिफ्ट के लिए वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माने जाते हैं।

लोहे के शोपीस

लोग गिफ्ट के रूम में लोहे से बने शोपीस दे देते हैं। यह देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शोपीस पीतल, चांदी या सोने का बना हो। लोहे से बनी वस्तुओं को वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता है।

काले रंग के कपड़े

काले रंग के कपड़ों को गिफ्ट में न दें। इस रंग कपड़े वास्तु के हिसाब से नकारात्मकता को फैलाते हैं। ऐसे में यह ध्यान रखें कि गिफ्ट में कपड़े काले रंग के अलावा किसी ओर रंग के दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button