ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मैहर में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला, कलयुगी कंस मामा ने शादीशुदा भांजी से किया रेप।

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ है. यहां एक कलयुगी मामा ने अपनी भांजी की ही अस्मत लूट ली. धमकी देकर मामा भांजी का शारीरिक शोषण करता रहा. भांजी की रिपोर्ट पर मामा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कलयुगी मामा को गिरफ्तार किया है. भांजी को अकेला पाकर मामा ने किया रेप पीड़िता ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि 'मामा उसको इस संबंध के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. वह उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा.' वहीं पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 'वह शादीशुदा है, लेकिन अपनी बेटी के साथ अपने मायके में माता-पिता के साथ रहती है. आरोपित व्यक्ति उसका चचेरा भाई लगता है. उसका हमेशा घर आना जाना रहता है. जब यह घटना हुई, तब उस समय घर में कोई नहीं था. बेटी घर में अकेली थी. मामा ने अकेला पाकर घर में बेटी के साथ रेप किया.' जान से मारने की धमकी देता था मामा पीड़िता ने जानकारी दी कि 'मामा उसको धमकी दिया करता था कि इस संबंध के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पापा-मम्मी को जान से खत्म कर देगा. इस धमकी के साथ वह मेरे साथ लगातार गलत काम करता रहा. मैं काफी डरी रहती थी. अपने घर आने के बाद घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, फिर भी वह आये दिन मुझे धमकी देता रहा है कि तुमको फिर से मेरी बात माननी पड़ेगी. लिहाजा परेशान होकर घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया.' वहीं जब इस घटना के बारे में पीड़िता की मां को पता चला तो 11 फरवरी को थाने पहुंचकर युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई. 24 घंटे के अंदर आरोपी मामा गिरफ्तार मैहर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य व नगर पुलिस अधीक्षक मैहर राजीव पाठक ने थाना प्रभारी अनिमेष द्बिवेदी के नेतृत्व बड़ी कार्रवाई की. शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button