ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

Holiday List 2024: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की 131 दिन रहेगी छुट्टी, 234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं। कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे। उन्हें छह से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में नौ दिन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने गुरुवार को छुट्टियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं। डा. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यानी इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई तीन छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

सामान्य अवकाश

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

संत रविदास जयंती -24 फरवरी

महाशिवरात्रि- आठ मार्च

होली- 25 मार्च

गुड फ्राइडे- 29 मार्च

गुड़ी पड़वा- नौ अप्रैल

चैती चांद- 10 अप्रैल

ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल

रामनवमी- 17 अप्रैल

परशुराम जयंती -10 मई

बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई

ईदुज्जहा- 17 जून

मोहर्रम- 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त

रक्षाबंधन – 19 अगस्त

जनमाष्टमी- 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर

गांधी जयंती- दो अक्टूबर

दशहरा- 12 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर

दीपावली- 31 अक्टूबर

गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस – 15 नवंबर

क्रिसमस- 25 दिसंबर

नोट : घोषित 16 सार्वजनिक अवकाशों में एक अप्रैल को बैंको की वार्षिक लेखाबंदी छोड़ बाकी सामान्य अवकाश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button