ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

खौलते तेल में गिरा युवक, बुरी तरह झुलसा

जबलपुरहनुमानताल के नर्मदा मैदान इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। जिस वजह से युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खाना बनाने वालों के साथ अभय शर्मा भी गया था

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि हनुमानताल के नर्मदा मैदान में बुधवार रात एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां खाना बनाने वालों के साथ अभय शर्मा भी गया था। देर रात कार्यक्रम खत्म हुआ, तो पूड़ी तलने वाले तेल को नीचे रखा गया। देर रात न जाने क्या हुआ कि अभय सीधे खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार अभय की हालत खतरे से बाहर है

कार्यक्रम स्‍थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल कढ़ाई से निकाला और उसके शरीर पर ठंडा पानी डाला। घटना की जानकारी तत्काल 108 एम्बुलेन्स को दी गई। एम्बुलेन्स मौके पर पहुंची, जिससे अभय को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभय की हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button