ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा

डिंडौरी। नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है। अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि आरोपित बादशाह उर्फ हरिराम चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं तीन शहपुरा के विरूद्ध अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपित द्वारा 16 जनवरी 2021 को नाबालिग बालिका का अपहरण कर गुजरात ले जाया गया। विवाह करने के लिये दबाव बनाते हुए करने 16 जनवरी से 14 नवम्बर 2021 के मध्‍य की अवधि में गुजरात में दुष्कर्म करने के मामले में शिकायत पर थाना शहपुरा द्वारा आरोपित के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के बाद चालान न्‍यायालय में पेश किया गया।

मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्‍यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्‍सो एक्‍ट) कमलेश कुमार सोनी द्वारा आरोपित को धारा 366 के अपराध में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कठोर कारावास व 500 रूपये के अर्थदण्‍ड, धारा 344 के अपराध में दोषी पाते हुए एक वर्ष कठोर कारावास व 500 के अर्थदण्‍ड, धारा

376(3) के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड और धारा 5(ठ)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास व 1000 के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।

अर्थदण्‍ड की राशि अदा न करने पर क्रमश: एक-एक और दो-दो माह अतिरिक्‍त कठोर कारावास भुगताये जाने के आदेश पारित किये गये। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पाक्‍सो एक्‍ट मनोज कुमार वर्मा द्वारा मामले की पैरवी की गई।

Related Articles

Back to top button