ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

इंदौर में छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, सीने उठा था दर्द

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। छात्रा खाना खाने के बाद घर में थी। पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। घटना रामबली नगर की है। 17 वर्षीय संजना पुत्री चंपालाल यादव बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
मंगलवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद संजना के सीने में दर्द उठा। मां ने कुछ देर पंखे के नीचे बैठाया। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर पिता एमवाय अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

नकली एटीएम देकर ठगा

जालसाजों ने वृद्ध को ठग लिया। मदद का आश्वासन देकर नकली एटीएम दे दिया। पासवर्ड देखकर रुपये भी निकाल लिए। छत्रीपुरा थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। 76 वर्षीय रमेश जोशी निवासी गिरधर नगर साउथ राज मोहल्ला में रुपये निकालने आए थे। दो युवकों ने मदद का बोलकर एटीएम बदल दिया। बाद में पासवर्ड नंबर देख कर 71 हजार रुपये निकाल लिए।

Related Articles

Back to top button