ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

नोएडाः IT कंपनी में लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में आईटी कंपनी के परिसर में वहां काम करने वाली एक युवती ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान दिल्ली के बुराड़ी निवासी कुमारी तान्या (27) के रूप में हुई है।

दिल्ली की रहने वाली थी तानिया
थाना प्रभारी विनीत राणा के मुताबिक उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर 142 स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत 22 साल की तान्या भगत पुत्री अशोक कुमार ने अपने ऑफिस के केबिन में फांसी लगा ली है। दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली तान्या नोएडा में गोफर्स लैब में आईटी कंपनी में कार्यरत थी। यह कंपनी वेबसाइट बनाने का काम करती है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

दोबारा ऑफिस आईसुबह बजे लगाई फांसी
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि तानिया 7 बजे तक अपने ऑफिस से चली गई थी। जिसके बाद रात में दोबारा ऑफिस आई और सुबह चार बजे के आसपास उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को वह घर नहीं गई थी। बताया गया कि किसी दोस्त की पार्टी थी, जिसमें वो गई थी। आज सुबह उसका शव कंपनी के अंदर फायर फाइटिंग के लिए लगाए गए पाइप से फंदे से लटका हुआ मिला। कंपनी के लोगों ने युवती को एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल उसका फोन अनलॉक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें फोटोग्राफ के जरिए कुछ जानकारी जुटाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button