ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में काम मांगने आई महिलाएं ‘टेस्ट’ दिखाकर 10 लाख के आभूषण ले उड़ीं

इंदौर । शहर में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कारोबारी के घर दो महिलाएं काम मांगने के लिए आईं। घर में मौजूद महिलाओं ने कहा कि पहले काम कर के दिखाओ। इसके बाद ही काम पर रखेंगे। इस दौरान महिलाएं घर में रखे 10 लाख रुपये कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गईं।

एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक कुकरेजा परिवार के यहां यह घटना हुई है। फरियादी ने बताया कि सुबह घर पर दो महिलाएं काम मांगने के लिए आई थीं। वे कह रही थी कि हम घरों में काम करते हैं। इस पर घर की महिलाओं ने कहा कि पहले हम काम देखेंगे, इसके बाद ही रखेंगे। घर की महिलाएं उन्हें साफ-सफाई का काम बताकर टीवी देखने में मशगूल हो गई। इतने में काम के लिए आई महिलाओं ने आलमारी में रखे आभूषण चुरा लिए।

फरियादी के परिवार की एक महिला आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करती है, जब वह तैयार होने के लिए कमरे में गई और आलमारी खोलकर देखा तब चोरी का पता चल पाया। इस मामले में परिवार की महिलाओं की लापरवाही भी सामने आ रही है, क्योंकि काम मांगने आई आरोपित महिलाओं को पहले से नहीं जानती थीं। साथ ही इन्होंने पहचान पत्र से संबंधित कोई दस्तावेज भी उनसे नहीं लिए। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। इनके आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button