ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना में प्रेमी जोड़े की हत्या कर चंबल नदीं फेंका शव, लड़की के पिता ने बताई चौंकाने वाली बातें लड़के पक्ष ने पुलिस से 10 दिन पूर्व लगाई थी गुहार अंबाह थाना प्रभारी विनय यादव ने की थी मामले में आनाकानी पीड़ित पक्ष का आरोप।

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही जाति के प्रेमी-प्रेमिका के घर से भाग जाने से लड़की के आक्रोशित घरवालों ने दोनों को गोली मार दी। वहीं लड़की के पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली है। बता दें कि लड़का-लड़की की हत्या करने के बाद दोनों की लाशों को चंबल नदी में बहा दिया गया था। जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी है। करीब 15 दिन पहले ही लड़की पक्ष ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर दोनों को पहले गोली मारी और फिर उनका शव चंबल नदी में बहा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों ने चंबल नदी में युवक-युवती के शवों को ढूंढने के लिए उतारा गया है। 3 जून से गायब थे दोनों यह मामला अंबाह थाना क्षेत्र के रतनबसई गांव का है। गांव की 18 साल की लड़की शिवानी पुत्री राजपाल सिंह तोमर का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव बालूपुरा के 21 साल के राधेश्याम उर्फ छोटू पुत्र लाखन सिंह तोमर के साथ था। एक ही जाति के होने के कारण इन दोनों के प्रेम प्रसंग पर दोनों के परिवार को कड़ा ऐतराज था। 3 जून से लड़का और लड़की दोनों गायब थे। लड़की के पिता ने किया खुलासा इस बीच छोटू तोमर का परिवार लगातार आरोप लगा रहा था कि लड़की के परिवार वालों ने दोनों को मार दिया है। आरोपों के बाद पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। जिसमें लड़की के पिता राजपाल सिंह तोमर व उनके साथ शामिल कुछ महिलाओं ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि शिवानी और छोटू तोमर की तीन जून को ही गोली मारकर हत्या की गई थी। फिर रात के समय दोनों के शव चंबल नदी में बहा दिए। शवों को नदी में फेंके हुए 15 दिन हो गए। इतने समय में शवाें को मछली, मगरमच्छ, घड़ियाल जैसे जीव अपना शिकार बना चुके होंगे। वहीं लड़के के परिवार का आरोप है कि वो पुलिस से 10 दिन से गुहार लगा रहे थे लेकिन पुलिस मामले में आनाकानी कर रही थी। बाद में एसपी आफिस में गुहार लगाई कि युवक-युवती को लड़की पक्ष के लोगों ने मारकर उनके शवों को नष्ट कर दिया है। हालांकि अंबाह पुलिस का कहना था हत्या नहीं हुई, दोनों घर से भागे हुए हैं। वारदात में 15 लोग शामिल फिलहाल पुलिस की सख्ती से लड़की पक्ष के लोगों ने हत्या की बात कबूली है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके साथ करीब 15 लोग इस वारदात में शामिल थे, जिनमें परिवार की महिलाएं व कुछ रिश्तेदार भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button