ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में लगता है चाय प्रेमियों का ‘कुंभ’ , पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर। चाय ही ऐसा पेय है, जिसे पेट भरे होने के बाद भी कम ही लोग मना करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आज अचानक चाय की बाते क्‍योंं कर रहे हैं। नहीं पता ? आज है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस। हर वर्ष 15 दिसंबर को यह विशेष दिवस मनाते हैं। चाय के लिए लोग घंटों इंतजार करते देखे जा सकते हैं। जबलपुर में चाय प्रेमियों का ‘कुंभ’ लगता है। चाय दिवस का उद्देश्य श्रमिकों और उत्पादकों पर वैश्विक चाय व्यापार के प्रभाव की ओर सरकारों और नागरिकों का वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है।

चाय उत्पादक देशों में 2005 से मनाते आ रहे हैं

भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा और तंजानिया जैसे चाय उत्पादक देशों में 2005 से 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 2015 में भारत सरकार ने अंतर सरकारी समूह के माध्यम से प्रस्ताव रखा था। चाय पर एफएओ आइजीजी विश्व चाय अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए बहुपक्षीय प्रयासों का नेतृत्व करता है।

इटली में एक बैठक के दौरान समर्थन दिया गया था

2015 में इटली में एक बैठक के दौरान, चाय पर आईजीजी ने अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के विचार पर चर्चा की। इस प्रस्ताव को तब कमोडिटी समस्याओं पर एफएओ समिति (सीसीपी) द्वारा समर्थन दिया गया था और बाद में दिसंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था।

Related Articles

Back to top button