ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

10 हजार की रिश्वत लेते आरईएस विभाग का लिपिक गिरफ्तार

दमोह। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता उतरने के एक सप्ताह के अंदर ही दमोह में एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने जिला पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी अंकित सैनी को बिल भुगतान के एवज में 10 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत में हड़कंप मच गया है।

पहली किश्त के रूप में दस हजार देना तय हुआ

इस मामले में फरियादी प्रमोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने आरईएस विभाग की ओर से हिनोती रामगढ़ गांव में एक स्टाप डैम बनाया था। जिसका 24 लाख रुपये का भुगतान होना था और आरईएस विभाग के सहायक ग्रेड तीन अंकित सैनी के द्वारा बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा आैर इसके एवज में बिल का एक प्रतिशत 24 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी और पहली किश्त के रूप में दस हजार रुपये देना तय हुआ।

सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया

मोद तिवारी ने इस बात की शिकायत सागर लोकायुक्त में की और गुरुवार को 10 हजार रुपये देने जब प्रमोद अंकित के कमरे में पहुंचे तो इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फरियादी प्रमोद तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत में रिश्वत का खेल काफी बड़े पैमाने पर चलता है और अधिकारियों के इशारे पर ही यह काम होता है।लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि प्रमोद तिवारी ने सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी मामले की पुष्टि होने के बाद गुरूवार को आरईएस विभाग के सहायक ग्रेड तीन अंकित सैनी को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button